UP Board Result 2022 Date जारी, जून के दूसरे सप्ताह में आएगा रिज़ल्ट
विभिन्न मीडिया श्रोतो के अनुसार बताया जा रहा है की रिजल्ट जून के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है क्योंकि कॉपियों की चेकिंग का कार्य समाप्त हो चूका है और मूल्याङ्कन का कार्य काफी तेजी से निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य सम्पन्न हो गया है। बहुत जल्द UP बोर्ड के आधिकारिक website पर रिज़ल्ट जारी कर दिया जाएगा जिसके लिंक नीचे भी उपलब्ध है।

यूपी बोर्ड एग्जाम का आयोजन इस बार 24 मार्च से 13 अप्रैल के बीच संपन्न हुई। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा 2022 में लगभग 47,75,749 छात्र-छात्राएं शामिल हुए और परीक्षा समाप्त हो चुकी है, सभी छात्र-छात्राएं अब परीक्षा के परिणाम का इंतज़ार कर रहे हैं
बताते चले कि सवा दो करोड़ से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन उत्तरप्रदेश के 271 केंद्रों पर आज ( शनिवार 23 अप्रैल ) से प्रारम्भ हो चूका है ।बोर्ड के तरफ़ से अभी तक आधिकारिक सूचना नहीं आई है कि यू पी बोर्ड का रिज़ल्ट कब आएगा। यू पी बोर्ड रिज़ल्ट हिंदी में चेक करने के लिए लिंक नीचे उपलब्ध है।upresults.nic.in 2022, upmsp.edu.in 10th 12th Result
UP Board Result 2022 : Overview
Article Name | UP Board Result 2022 |
Board name | Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad [UPMSP] |
Exam name | UP 10th & 12th Board Exam 2022 |
Class | 10th & 12th |
State name | Uttar Pradesh |
Exam date | 24 March – 12 April 2022 |
Result mode | Online |
Result date | 2nd Week of June 2022 |
Website | www.upmsp.edu.in |
Latest Updates of upresults.nic.in 2022
यूपी बोर्ड रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। 10th और 12th के स्टूडेंट्स दिए गए ऑफिसियल वेबसाइट्स पर जाकर ही अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं , रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर प्रयोग करेंगे। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा आपको सबसे पहले अपडेट दी जाएगी।
बोर्ड के सचिव ने जारी किये निर्देश, उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग स्टेप मार्किंग से किया जाए
मूल्यांकन के लिए बोर्ड के सचिव ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग स्टेप मार्किंग से किया जाए। जैसे अगर किसी छात्र ने किसी प्रश्न को सही हल करने पर 1 प्लस 1प्लस 1प्लस कुल तीन अंक निर्धारित हैं तो परीक्षार्थी ने इनमें प्रथम दो भाग सही लिखे हैं तो उसे दो अंक दिए जाएं न कि कम यनि एक या शून्य अंक दिए जाएं। प्रश्नों के प्रत्येक के हिस्से में अलग-अलग अंक दिए जाएं साथ ही साथ अतिरिक्त उत्तर का मूल्यांकन न किया जाए।
UP Board Result 2022: परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को मिलेंगे बोनस अंक
यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा के परिणाम जारी करने से पहले एक खुशख़बरी यह है कि अब छात्रों को बोनस अंक भी प्राप्त होगा। बोर्ड ने हाल ही में ये सूचना दी थी कि छात्रों को जो भी प्रश्न सिलेबस से बाहर से आए थे उन प्रश्नों के लिए बोनस अंक प्रदान किए जाएंगे। चाहे छात्रों ने उस प्रश्न का उत्तर दिया हो या न दिया हो। इसके साथ ही परीक्षार्थियों को अच्छी लिखावट के लिए 1 अतिरिक्त अंक देने का निर्देश भी दिया है।
ऐसे चेक करें UP Board Result 10th & 12th
स्टेप 1– सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएँ ।
स्टेप 2– वेबसाइट के होमपेज पर UP Board Class 10 और Class 12 Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- रिजल्ट के लिए अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें।
स्टेप 4– डिटेल भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5– अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6- रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी ले लें।